नैनीताल जिले में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बाद आदेश जारी


आदेश के अनुसार जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश रहेगा। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।।
मौसम विभाग ने जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों, नालों और गधेरों में तेज जलप्रवाह के साथ संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है।।

आदेश में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश दिया गया है। हालांकि नैनीताल शहर क्षेत्र में एक ही परिसर में शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले आवासीय विद्यालयों पर यह आदेश लागू नहीं होगा।प्रशासन ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी



0 टिप्पणियाँ