भारी बारिश से नैनीताल जिले में बड़ा नुकसान, जिलाधिकारी नैनीताल ने दी जानकारी...

नैनीताल में भारी बारिश से हाहाकार, 137 MM बारिश ने बिगाड़े हालात

हल्द्वानी, नैनीताल जिले में एक और दो सितंबर को हुई भारी मानसूनी बारिश ने इंफ्रास्ट्रक्चर को खासा नुकसान पहुंचाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रियाल ने बारिश से हुए नुकसान और राहत कार्यों को लेकर जानकारी दी है। जिले में करीब 137 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते कई सड़कें, नहरें, पेयजल योजनाएं और विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रियाल ने बताया कि भारी बारिश के चलते जिले में कई मार्ग बंद हुए थे। नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे को तत्काल प्रभाव से खोल दिया गया है, जबकि गांवों को जोड़ने वाले दो दर्जन से अधिक रास्ते अभी बंद हैं और उन्हें खोलने का काम जारी है।

बारिश से 86 सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि 35 बिजली के पोल और एक ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुआ है। इसके अलावा करीब 95 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुईं, जिनमें से 74 योजनाओं की पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।भारी बारिश के कारण करीब 60 मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्निर्माण के साथ ही मुआवजे की कार्रवाई की जा रही है।वहीं, गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में भू-कटाव की स्थिति भी सामने आई है। प्रशासन की टीमें प्रभावित क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरी कार्रवाई की जा रही है।।

भारी बारिश के बाद सामने आए नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने राहत और पुनर्निर्माण का काम तेज कर दिया है। बंद ग्रामीण मार्गों और क्षतिग्रस्त पेयजल व सिंचाई योजनाओं को जल्द बहाल करने की कवायद जारी है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ