महिला डाक्टर को पार्टनर बनाने के नाम पर हुई लाखों की ठगी-
हल्द्वानी,ठग दंपति ने शहर की एक महिला डाक्टर को एक कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
ये भी पड़ें - काठगोदाम स्तिथ इस स्पा सेंटर में पुलिस की छापेमारी
दंपति ने खुद को कई कंपनियों का मालिक बताया-
प्राप्त जानकारी अनुसार लक्ष्मी विहार मल्ली बमोरी निवासी डा. मधु किरण ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि वह स्वेतकेतु हेल्थ एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड संस्था चलाती हैं। पीड़िता ने बताया कि मई 2022 में पति डा. सुरेश बाबू के परिचित अंकुश श्रीवास्तव और प्रियंका श्रीवास्तव से उनकी मुलाकात हुई थी। दोनों ने खुद को दंपति और कई कंपनियों का मालिक बताया। साथ ही बताया कि आगरा में उनकी एक कंपनी है और अगर वह कंपनी के शेयर खरीदें तो कंपनी के पार्टनर भी बन सकते हैं।
पीड़िता ठग दंपति के बिछाये जाल में फंस गई और कर दिए रूपए ट्रांसफर -
पीड़िता ठग दंपति के बिछाये जाल में फंस गई और 25 लाख रुपये आरोपियों के खाते में डाल दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने मशीनरी खरीदने की बात कहकर दो किस्तों में पांच लाख रुपये और मांगे तो वह भी उनके खाते में डाल दिए। जब एग्रीमेंट कराने का समय आया तो ठग दंपति टालमटोल करते रहे,इसपर पीड़िता को शक हुआ। उन्होंने अपने स्तर से छानबीन की तो पता चला कि आरोपी अंकुश पहले से धोखाधड़ी के कई मामलों में आरोपी है। पीड़िता डाक्टर का कहना है कि मामले की शिकायत एसएसपी से की गई हे। एसएसपी पंकज भट्ट के आदेश के बाद पुलिस ने ठग दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈 Instagram- clickhere👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
Instagram- clickhere👈




0 टिप्पणियाँ