ट्यूशन टीचर ने पढ़ाने के नाम पर मासूम के साथ करी गंदी हरकत,दी धमकी,आरोपी गिरफ्तार

 मासूम की आपबीती सुन सहम गई मां-

देहरादून,स्‍वजन सोच रहे थे बच्‍ची को पढ़ा रहा है ट्यूशन टीचर, लेकिन कुछ और ही निकला सच, मासूम की आपबीती सुन सहम गई मां।  पुलिस ने ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक को नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए एक टीचर के घर जाती थी-

ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक को नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से बच्ची का शारीरिक शोषण कर रहा था। उसके विरुद्ध दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह भाटी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नौ साल की बेटी बेटी भारूवाला ग्रांट, बेल रोड में रहने वाले अनिल राणा से ट्यूशन पढ़ने के लिए उसके घर जाती थी।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220,  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital 

अस्पताल से लौटने के बाद बच्ची ने मां को बताया कि-

 बीती 17 फरवरी को बच्ची ने पेट में दर्द की शिकायत की और ट्यूशन नहीं गई,अगले दिन बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। उसे चेकअप के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से लौटने के बाद बच्ची ने मां को बताया कि ट्यूशन टीचर लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करने के साथ उसे धमकी भी देता था कि इस बारे में किसी को बताया तो परिवार समेत जान से मार देगा। उन्होंने बताया कि बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण करवाने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जिसके बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈 
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ