हल्द्वानी:निजी अस्पताल में मौत के बाद बवाल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप,आखिर कौन लेगा सुध?

निजी अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल 

हल्द्वानी में एक निजी अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। रामपुर रोड स्थित पीएसपी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।।

जानकारी अनुसार बागेश्वर जिले के मंडलसेरा निवासी 65 वर्षीय प्रेम गिरी को उपचार के लिए पीएसपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई

परिजनों का कहना है कि उपचार के दौरान मरीज की स्थिति और मेडिकल प्रक्रिया की पूरी जानकारी उन्हें समय पर नहीं दी गई। वहीं घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का माहौल है।गौरतलब है कि हाल के समय में निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान मरीजों की मौत के कुछ मामलों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था को लेकर बहस तेज कर दी है। आधुनिक सुविधाओं और बेहतर इलाज के दावों के बीच मरीजों के अधिकार और पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

विशेष बात यह है कि जिस अस्पताल में यह घटना हुई है, उसका उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। ऐसे में यह मामला और अधिक चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि अभी तक मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले में अस्पताल प्रबंधन तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मरीज की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या उपचार प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही हुई। इसका जवाब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगा।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ