
शिकायत में आरोप लगाया गया कि 3 अक्टूबर को नईम उर्फ नईम पहलवान द्वारा इलाज करने के दौरान उनकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा की मौत हो गई शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए इसके बाद प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस ने सुरागरसी और तलाश के बाद आरोपी नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाज के दौरान महिला की मौत की परिस्थितियों को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में हीरानगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार और कांस्टेबल ललित गोस्वामी शामिल रहे।






0 टिप्पणियाँ