नैनीताल में अवैध रेंटल बाइकों पर बड़ा एक्शन, 74 वाहनों के चालान,दी ये चेतावनी...

बिना परमिट कारोबार करने वालों पर प्रशासन की नजर, कार्रवाई रहेगी लगातार जारी 

हल्द्वानी,नैनीताल में बिना परमिट चल रही रेंटल बाइकों और व्यावसायिक वाहनों पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों और प्रशासन के निर्देशों के बाद चलाए गए विशेष अभियान में विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान कुल 74 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 68 रेंटल और टैक्सी बाइक, 2 टैक्सी कार और 2 अन्य वाहन शामिल हैं। वहीं नियमों का उल्लंघन करने पर एक टैक्सी वाहन को सीज भी किया गया।संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय के अनुसार वर्ष 2017 के बाद नैनीताल नगर क्षेत्र में किसी भी नए व्यावसायिक दोपहिया वाहन का परमिट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में बिना वैध परमिट संचालित वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन का कहना है कि यह अभियान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा न्यायालय के आदेशों का पालन कराने के लिए चलाया जा रहा है।नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ