कालाढूंगी में बड़ा सड़क हादसा,यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा,दो लोगों की मौत की सूचना,कई घायल,STH लाया जा रहा

यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटा

हल्द्वानी,नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। 29 यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।।

मिली जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में कई सवारियां मौजूद थीं और वाहन रामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कालाढूंगी क्षेत्र में वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में घायल हुए यात्रियों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जा रहा है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत कार्यों की निगरानी कर रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।फिलहाल हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना सामने आ रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ