पार्सल वाहन के अन्दर गत्ते की 62 पेटियों में 1202 बोतल बरामद-
काठगोदाम,नैनीताल पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत आज पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली। एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसआई मनोज कुमार पुलिस टीम के खेड़ा चौराहे के पास चैकिंग रहे थे तभी एक डाक पार्सल के बाहर को रोककर पूछताछ करी तो चालक द्वारा वाहन से पार्सल से सम्बन्धित सामान होने की बात कही गई। पार्सल सम्बन्धित कागजात मांगे जाने पर चालक नहीं दिखा सका। ऐसे में शक होने पर वाहन को चैक कर वाहन के डाले को खोल कर देखा तो वाहन के अन्दर गत्ते की 62 पेटियों में 1202 बोतल विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब बरामद हुई ।
Advertize with us,call now- 9897427220,8279849405पंजाब से सस्ते दामों में शराब खरीदकर हल्द्वानी में डिलीवरी देने आया था-
पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील पुत्र जगदीश निवासी बरहना बैरी जिला झज्जर हरियाणा बताया। उसने बताया कि वह होली त्योहार के दृष्टिगत पंजाब से सस्ते दामों में शराब खरीदकर हल्द्वानी में डिलीवरी देने आया था जिसे माल देना था उसका नाम पता हल्द्वानी में पहुंचकर बताने को कहा गया था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने खेड़ा चौराहे के पास पकड़ लिया। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नं0 27123 मरा 16072 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी ने कहा नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220,
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital 
बरामद माल-
1- 603 बोतल व 384 पव्वे मैकडवल व्हिस्की
2- 346 बोतल आल सीजन व्हिस्की अंग्रेजी शराब
3- 157 बोतल रायल चैलेन्ज व्हिस्की अंग्रेजी शराब

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈


join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈



0 टिप्पणियाँ