नैनीताल,अब साइबर ठगों की खेर नहीं,360 आरोपियों की तलाशने निकली टीमें

 ये अपराधी दूसरे राज्यों से इस अपराध को अंजाम देते हैं-

नैनीताल,जिस तेजी से लोग डिजिटलाइज हो रहे हैं उसी तेजी से साइबर अपराधी (cyber criminal) भी अपने पैर पसार रहे हैं।  बीते सालों में कुमाऊं भर में साइबर अपराधियों ने बड़ी ठगी की है साथ ही शिकायतें साइबर अपराधियों के खिलाफ दर्ज की गई हैं। ये अपराधी दूसरे राज्यों से इस अपराध को अंजाम देते हैं। कुमाऊं में भी आये दिन साइबर क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें ऑनलाइन ठगी, क्लोन एटीएम, हैकिंग और फर्जी स्कीम के जरिए ठगी करने वाले ठग शामिल है।

Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

अब साइबर ठगों की खैर नहीं है क्योंकि -

लेकिन अब साइबर ठगों की खैर नहीं है क्योंकि बाहरी राज्यों में साइबर ठगी को अंजाम दे रहे ठगों को दबोचने के लिए कुमाऊं से दो पुलिस टीमें रवाना हो चुकी हैं। जिसमें 15-15 सदस्यीय हैं, जो सात राज्यों में दबिश देकर 241 मामलों के 360 आरोपियों को दबोचने का कार्य करेंगी। सभी आरोपी नैनीताल और यूएसनगर जिले में हुई साइबर ठगी के मामलों में वांछित हैं।
हेल्थ इनश्योरेंस पॉलिसी खरीदना हुआ और भी आसान,अभी कॉल करें- 9897427220,  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital 

360 आरोपियों की तलाश करेगी टीमें -

आईजी कुमाऊं नीलेश भरणे ने टीमों को मंगलवार को रवाना करने के बाद बताया कि प्रथम टीम में निरीक्षक पूरन राम आगरी के नेतृत्व में पांच एसआई, पांच हेड और आठ कांस्टेबल शामिल रहेंगे जो बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए रवाना हुई है। दूसरी टीम निरीक्षक नीरज चौधरी के नेतृत्व में छह एसआई और नौ कांस्टेबल के साथ यूपी राजस्थान हरियाणा के लिए रवाना की गई है।टीमें बिहार में 31 मामलों के 40, पश्चिम बंगाल में 68 मामलों के 114, असम में 19 मामलों के 26, ओडिशा में 22 मामलों के 27, यूपी में 60 मामलों के 93, राजस्थान में 18 मामलों के 29, हरियाणा में 23 मामलों के 31 सहित कुल 241 मामलों के 360 आरोपियों की तलाश करेगी।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈 
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ