नेपाल के रास्ते भारत पहुंची 19 साल की पाकिस्तानी लड़की-
ऑनलाइन लूडो खेलते-खेलते उत्तर प्रदेश के मुलायम सिंह से हो गया प्यार -

बीते साल सितंबर में पहुंची थी नेपाल-
इकरा 19 सितंबर 2022 को पाकिस्तान से फ्लाइट से नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर पहुंची। मुलायम उसे रिसीव करने के लिए पहुंचा और वहीं शादी भी कर ली। दोनों नेपाल में एक सप्ताह तक रुके और उसके बाद नेपाल के सोनाली बॉर्डर को पार करके भारत में आ गए,दोनों बेंगलुरु आ गए। जहां वे बेंगलुरु के बेलंदूर पुलिस स्टेशन के इलाके में एक लेबर क्वार्टर में रहने लगे।
इकरा ने हिंदू नाम रवा अपनाया-
इकरा ने पकड़े जाने से बचने के लिए अपना नाम बदला और हिंदू नाम रवा यादव रख लिया। दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे। तभी एक दिन मुलायम के पड़ोसी को शक हुआ। दरअसल, रवा अपने घर में नमाज पढ़ रही थी। उसका माथा ठनका कि अगर यह हिंदू है तो घर में नमाज क्यों पढ़ रही है। इसलिए पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
पुलिस ने रेड कर बरामद किया पाक पासपोर्ट-
पुलिस ने सूचना के बाद मुलायम के फ्लैट पर रेड की। यहां पुलिस को इकरा का पाकिस्तानी पासपोर्ट मिल गया। उसे बेंगलुरु में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने लड़की को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण ऑफिस (FRRO) के सुपुर्द कर दिया है. वहीं, लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने फर्जी तरीके से दस्तावेज बनवाने और फर्जी तरीके से शहर में रहने का केस दर्ज कर दिया था।

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈


join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈





0 टिप्पणियाँ