मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं थे तो कर दी हत्या -
क्या हे पूरा मामला-

CCTV फुटेज से पकड़ा गया आरोपी-
हत्या के तीन दिन बाद मृतक के भाई मंजू नाइक ने थाने में हेमंत नाइक की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले आरोपी को एक पेट्रोल पंप से एक बोतल में पेट्रोल खरीदते हुए भी देखा गया था।

46 हजार का था मोबाइल फ़ोन -
पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि आरोपी ने ऑनलाइन सेंकेंड हैंड iPhone ऑर्डर किया था, जिसकी कीमत 46 हजार रुपए थी। इस ऑर्डर को पहुंचाने का जिम्मा E-Kart के डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक को मिला था। E-Kart फ्लिपकार्ट की पेरेंट कंपनी है।
पुलिस के अनुसार,आरोपी बिना पैसे दिए मोबाइल लेकर रूम के अंदर चला गया। नाइक पैसे के लिए दरवाजे पर इंतजार करने लगा, लेकिन हेमंत दत्ता ने बहाने से उसे घर के अंदर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद जब आरोपी को कुछ समझ नहीं आया तो शव को तीन दिनों तक अपने घर में रखा। फिर शव को रेलवे स्टेशन के किनारे फेंक कर जलाने की कोशिश भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈




0 टिप्पणियाँ