डिलीवरी बॉय ने महिला संग किया दुष्कर्म,बनाया वीडियो,आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज

 डिलीवरी बॉय दबाव बना बार-बार करता रहा दुष्कर्म -

देहरादून, महिला ने एक डिलीवरी बॉय के खिलाफ दुष्कर्म करने और उसकी पत्नी के खिलाफ गर्भपात कराने में शामिल रहने के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

दवा की होम डिलीवरी करने के दौरान आया संपर्क में -

राजपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर दी,जिसमे उसने बताया हे की, वह अक्सर अपनी और बच्चों की दवाएं लेने के लिए जाखन स्थित अपोलो फार्मेसी जाती है। वहां अंशुल राणा उर्फ विक्की राणा नाम का लड़का दवा की होम डिलीवरी करने के दौरान उनके संपर्क में आया। महिला का आरोप है कि अंशुल ने उनकी दवाओं में 29 सितंबर 2022 को नशीली दवाएं दी और इसके बाद महिला के घर आकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बना लिया।
अब आप घर बैठे ही हम से पालिसी ले सकते हैं,तो जल्दी कॉल करें- 9897427220,  
Star Health Insurance Uttarakhand-Haldwani,Ruderpur,Nainital  

आरोपी ने महिला को अपने साथ शादी करने को कहा-

आरोपी इसके बाद दबाव बनाकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा जिससे महिला गर्भवती हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने दवाएं देकर गर्भपात करा दिया। वह दोबारा जनवरी में गर्भवती हुई तो आरोपी ने महिला को अपने साथ शादी करने को कहा। अक्सर बाहर रहने वाले अपने पति को महिला ने इस बारे में बताया। मामला खुला तो पता चला आरोपी विवाहित है। आरोप है कि अंशुल और उसकी पत्नी पिंकी ने अपने घर बुलाकर दोबारा गर्भपात की दवा खिला दी। महिला की तहरीर पर आरोपी दंपती के खिलाफ दर्ज केस की जांच महिला दरोगा रश्मि रानी को सौंपी गई है।

join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈 
Open Demat Account,It's Free on UpstoxClick Here 👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ