कबाड़ी निकला स्मैक तस्कर -
आरोपी हल्द्वानी में कबाड़ का काम करता हे और अपने गांव से स्मैक हल्द्वानी लेकर आता हे-
आज एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस कैनाल रोड जीएसटी भवन के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी की इस दौरान एक व्यक्ति हाइडिल पनचक्की की ओर से कैनाल रोड की तरफ पैदल आ रहा था जिसकी पीठ पर एक बैग टंगा था। पुलिस को देख वह सकपका गया और फुटपाथ से नीचे उतरने लगा। पुलिस को उसपर शक हुआ और उसे आवाल लगाई तो वह तेजी से आगे भागने लगा जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसका बैग तलाशा तो उसमें से करीब 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने ही गांव के रहने वाले फुकरान पुत्र इकबाल निवासी ओझा बदायू से स्मैक लेकर आया था। आरोपी हल्द्वानी में कबाड़ का काम करता हे और अपने गांव से स्मैक हल्द्वानी लेकर आता था। आरोपी बदायूं से कम पैसों में स्मैक लाकर हल्द्वानी व पर्वतीय इलाकों में ऊंचे दामों में बेचता था ताकि उसे अधिक मुनाफा हो सके।
नशा मुक्त नैनीताल अभियान आगे भी जारी रहेगा-
अभियुक्त के विरूद्द थाना काठगोदाम में एफआईआर न0 16 /23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हे। नैनीताल पुलिस का नशा मुक्त नैनीताल अभियान आगे भी जारी रहेगा वहीं अभियुक्त का अपराधिक इतिहास के बारे में अन्य बाहरी थानों से जानकारी प्राप्त की जा रही है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल -
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक, प्रभारी एसओजी राजवीर सिंह नेगी, प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम फिरोज आलम, कांस्टेबल उमेश प्रशाद, कांस्टेबल भानू प्रताप (एसओजी) शामिल रहे।

join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈LinkedIn- click here👈

0 टिप्पणियाँ