बड़ी खबर:जिलाधिकारी नैनीताल ने किए एसडीएम के तबादले,हल्द्वानी के नए एसडीएम बनीं...

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तबादलों के आदेश किया जारी 

हल्द्वानी से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। जनपद नैनीताल की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तीन उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तबादलों के आदेश जारी किए हैं, जिन्हें जिले की कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार मोनिका को हल्द्वानी का नया उपजिलाधिकारी यानी एसडीएम नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह कैंचीधाम क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही थीं। अब उन्हें हल्द्वानी की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं अनुराग आर्या को धारी का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। साथ ही उन्हें परगना धारी के अलावा कैंचीधाम परगने का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय प्रशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।। 

इसके अलावा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी दिव्यांशु मीणा को अपर उपजिलाधिकारी कैंचीधाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें न्यायिक कार्यों के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक दायित्व भी दिए गए हैं।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ