कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या
हल्द्वानी, टांडा जंगल क्षेत्र में देर रात हुई एक सनसनीखेज हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय मेवा लाल की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई, मृतक मेवा लाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कौशांबी का रहने वाला था और वन विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।
ये पड़े- देवभूमि की आवाज़ को बढ़ावा,मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्साहवर्धन,अखबार में प्रकाशित खबरों की करी सराहना


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राथमिक जांच में मृतक के एक साथी पर हत्या का शक जताया जा रहा है। फिलहाल हल्द्वानी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।। 




join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈

0 टिप्पणियाँ