नैनीताल जिला प्रशासन ने पर्यटकों के लिए अलर्ट किया घोषित-
नैनीताल,मौसम विभाग के दो दिन तक भरी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने आज पर्यटकों के लिए भी अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासन ने पर्यटकों को अगले दो दिन तक नैनीताल सहित पर्वतीय इलाकों से दूर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके चलते रविवार दोपहर बाद अचानक नैनीताल में पर्यटकों की संख्या कम होने लगी।
लाउडस्पीकर पर पर्यटकों को सावधान रहने की सलाह-
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद दोपहर में नगर पालिका की ओर से लाउडस्पीकर पर पर्यटकों को सावधान रहने की सलाह दी गई,जिसमें पर्यटकों को आगामी मंगलवार तक पहाड़ों की तरफ यात्रा न करने के संदेश जारी किए जा रहे थे। इसके बाद नैनीताल से पर्यटकों ने वापस लौटना शुरू कर दिया, जिससे नैनीताल में वाहनों की कतारें लग गई और काफी देर तक जाम लगा रहा। वहीँ लगातार हो रही बारिश से स्थानीय लोगों को भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा हे।
ये भी पड़ें-हल्द्वानी,Rto ऑफिस में होने जा रहे बड़े बदलाव
लाइक करें हमारा फेसबुक पेजmerahaldwani 👈 


0 टिप्पणियाँ