ग्राहकों को ऑन डिमांड लड़कियां मुहैया कराते थे-
नोएडा, एंटी हयूमन ट्रेफिकिंग यूनिट ने ऑन डिमांड लड़कियों को देह व्यापार कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है,पुलिस ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर चार युवतियों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी अपने ग्राहकों को ऑन डिमांड लड़कियां मुहैया कराते थे। जहां भी ग्राहक लड़कियां बुलाता था तो वहां पर वह ही अपनी कार से छोड़ने जाते थे, कई बार कैब से भी लड़कियों को भेजा जाता था। आरोपी ऑनलाइन बुकिंग कर देह व्यापार का धंधा चला रहा था, पुलिस ने आरोपी से एक कार सहित अन्य सामान बरामद किया है।
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस खुद ग्राहक बनकर पहुंची-
एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार रात को एएचटीयू पुलिस टीम और थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सेक्टर 53 में एक होटल के सामने से देह व्यापार कराने वाले गिरोह के शातिर को गिरफ्तार किया, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस खुद ग्राहक बनकर पहुंची थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान सेक्टर 71 निवासी सलमान के रुप में हुई हे,आरोपी मूलरुप से ओरैया जिले के गांव दलीपपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी से एक कार, दो मोबाइल व पांच सो रुपए बरामद किए हैं,फ़िलहाल मामले में एक आरोपी वांछित है, पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
लाइक करें हमारा फेसबुक पेजmerahaldwani 👈 


0 टिप्पणियाँ