देहरादून की तर्ज पर हल्द्वानी में जल्द बनेगा ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक और मोटर ड्राइविंग स्कूल

परिवहन विभाग ने वन विभाग से की आठ हैक्टेयर भूमि अधिकृत, बोले आरटीओ नए साल से मिलने लगेगा उपभोक्ताओं को नई तकनीक का लाभ- video👇

हल्द्वानी। देहरादून की तर्ज पर अब जल्द ही हल्द्वानी समेत पूरे कुमाऊं वासियों को ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस बनाने समेत अन्य कार्यों के लिए ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का लाभ मिल सकेगा,बकायदा इसके लिए परिवहन विभाग ने वन विभाग से गौलापार में आठ हैक्टेयर भूमि भी अधिकृत कर ली है।सब ठीक रहा तो नए साल से कुमाऊं वासियों को परिवहन विभाग की यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
Advertize with us,call now-  9897427220,8279849405

आरटीओ राजीव मेहरा ने बताया -

विभाग ने वन विभाग से आठ हैक्टेयर भूमि अधिग्रहण कर ली है और उसपर मोटर ड्राइविंग स्कूल, ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक और ड्राइविंग ट्रैक बनाने का कार्य गतिमान है।उन्होंने कहा नए साल तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।आरटीओ ने बताया ऑटोमेटिक टेस्टिंग ट्रैक बनने से उपभोक्ताओं का समय भी बचेगा और दलालों से भी मुक्ति मिलेगी,इस ट्रैक के बन जाने से आने वाले दिनों में ड्राइविंग की परीक्षा मैनुअल के बजाय स्मार्ट तकनीक से होगी, उन्होंने कहा इसमें फोर व्हीलर के डीएल के लिए एप्लीकेंट्स को ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक में पांच प्रकार से गाड़ी चलाकर दिखानी होगी। इसके साथ बाइक टेस्टिंग पुराने तरीके से ही कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि कार के परमानेंट डीएल के लिए एप्लीकेंट को कार बैक करना, इमरजेंसी ब्रेक लगाना समेत सेंसर युक्त ट्रैक में कार चलाकर दिखाना होगा।
ये भी पड़ें- काठगोदाम,इस स्कूटी वाली लड़की से रहें सावधान,कहीं अगला शिकार आप तो नहीं 

ट्रैक में लगेंगे सेंसर-

आरटीओ ने बताया इस ट्रैक में कई सेंसर लगे हुए होंगे। उन्होंने बताया कि ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक में परमानेंट डीएल एप्लीकेंट के टेस्ट देने से पादर्शिता आएगी, इसका पूरा वीडियो कंट्रोल रूम में सेव रहेगा।

 join our whatsapp group 👉 Click Here     
लाइक करें हमारा फेसबुक पेजmerahaldwani 👈 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ