SIR के दूसरे चरण की कार्रवाई शुरू,47000 मतदाताओं को नोटिस भेजने की कवायत शुरू

SIR के दूसरे चरण की कार्रवाई शुरू,47000 मतदाताओं को नोटिस भेजने की कवायत शुरू

हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। अभियान के तहत आज से बीएलओ घर-घर जाकर ऐसे मतदाताओं को नोटिस वितरित कर रहे हैं, जिनके नाम, पते, उम्र या अन्य विवरणों में विसंगतियां दर्ज हैं।

विधानसभा क्षेत्र में करीब 47 हजार मतदाताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।।

विधानसभा के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) ए.पी. वाजपेयी ने बताया कि जिन मतदाताओं को एसआईआर का नोटिस मिलेगा, उन्हें एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेजों और साक्ष्यों के साथ जवाब देना होगा। समय पर जवाब मिलने के बाद विभाग संबंधित त्रुटियों का सत्यापन कर उन्हें मतदाता सूची में ठीक करेगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि नोटिस मिलने पर उसे गंभीरता से लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करें।

बताया जा रहा है कि बस दिल्ली जाते समय 46 यात्रियों को लेकर गई थी, जबकि वापसी में उसमें केवल 10 यात्री सवार थे। हादसे के बाद परिचालक विक्रम चिलवाल ने घायलों की मदद की और बाकी यात्रियों को दूसरी बस से सुरक्षित हल्द्वानी रवाना कराया। साथ ही घायल यात्रियों का किराया भी वापस किया गया।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ