रामनगर में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 52 गिरफ्तार, 10 युवतियां रेस्क्यू
हल्द्वानी,नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी खबर सामने आई है। एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने एक रिसॉर्ट पर छापेमारी कर कथित तौर पर चल रहे बड़े देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, रिसॉर्ट में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। कार्रवाई के दौरान मौके से कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिना लाइसेंस संचालित बार का भी खुलासा किया। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में रिसॉर्ट के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। वहीं, रिसॉर्ट का मैनेजर फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।।

इस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा आज शाम 4:30 बजे रामनगर कोतवाली में एसएसपी नैनीताल द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




0 टिप्पणियाँ