चीनी मिल स्क्रैप घोटाले के बीच बड़ा एक्शन, ऋचा सिंह बनीं बाजपुर की नई एसडीएम

बाजपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ऋचा सिंह बनीं नई एसडीएम, अमृता शर्मा का तबादला 

बाजपुर/ऊधमसिंहनगर, बाजपुर चीनी मिल में सामने आए स्क्रैप घोटाले के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। ऊधमसिंहनगर के जिलाधिकारी नितिन भदोरिया ने बाजपुर की एसडीएम अमृता शर्मा का तत्काल प्रभाव से गदरपुर तबादला कर दिया है।

वहीं, गदरपुर की एसडीएम एवं तेजतर्रार पीसीएस अधिकारी ऋचा सिंह को बाजपुर का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। ऋचा सिंह इससे पहले हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अपनी सख्त कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के लिए पहचानी जाने वाली ऋचा सिंह को अब बाजपुर की कमान सौंपी गई है।।

हालांकि तबादला आदेश में कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन बाजपुर चीनी मिल में सामने आए स्क्रैप घोटाले के बीच हुए इस प्रशासनिक बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि नई एसडीएम ऋचा सिंह इस पूरे मामले में क्या रुख अपनाती हैं और प्रशासनिक व्यवस्था को किस तरह आगे बढ़ाती हैं।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ