हल्द्वानी कांग्रेस में टिकट की जंग
हल्द्वानी,उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 अब काफी करीब हैं, ऐसे में हल्द्वानी विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस में सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। टिकट की दौड़ में कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में हैं। सबसे ज्यादा चर्चा ललित जोशी, सुमित हृदेश और दीपक बल्यूटिया की हो रही है। अब सवाल यही है कि आखिर कांग्रेस हाईकमान किस पर भरोसा जताएगा?
हल्द्वानी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से कई चेहरे सक्रिय हैं। वरिष्ठ नेता ललित जोशी लंबे समय से संगठन और जनसरोकारों के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। वहीं युवा नेता सुमित हृदयेश लगातार जनता के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। दूसरी ओर दीपक बल्यूटिया भी पार्टी के सक्रिय नेताओं में गिने जाते हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाते रहे हैं।। 

चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में टिकट को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। कार्यकर्ताओं की अपनी-अपनी पसंद है, जबकि अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को करना है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव 2027 में कांग्रेस हल्द्वानी से किस चेहरे पर दांव खेलती है। क्या अनुभव को प्राथमिकता मिलेगी, क्या युवाओं पर भरोसा जताया जाएगा, या फिर कोई नया राजनीतिक समीकरण सामने आएगा? इसका जवाब आने वाला वक्त ही देगा।।

फिलहाल हल्द्वानी की सियासत में सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस के इन तीन धुरंधरों में से चुनाव 2027 में हाईकमान आखिर किस पर मोहर लगाएगा?


0 टिप्पणियाँ