हल्द्वानी,गौलापार की बेटी का कमाल,वेंडी स्कूल की हर्षिता ने रचा इतिहास,NEET-2026 में हर्षिता भट्ट की बड़ी सफलता

 वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हर्षिता भट्ट ने NEET-2025 में शानदार सफलता हासिल कर बढ़ाया गौलापार का मान

हल्द्वानी, गौलापार क्षेत्र के एक मध्यम परिवार से आने वाली एवं वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दौलतपुर, गौलापार की होनहार छात्रा कु. हर्षिता भट्ट ने NEET-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4501 प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता एवं पूरे गौलापार क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।।

हर्षिता भट्ट ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक अपनी संपूर्ण स्कूली शिक्षा वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से ही प्राप्त की। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन, अथक परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी ने बताया कि हर्षिता प्रारंभ से ही एक मेधावी एवं अनुशासित छात्रा रही हैं। उन्होंने सीबीएसई कक्षा 10 एवं कक्षा 12 दोनों बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल टॉप किया है। इसी वर्ष आयोजित सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी उन्होंने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी निरंतर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों का ही परिणाम है कि आज उन्होंने देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में शानदार सफलता अर्जित की है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. विकल बवाड़ी ने हर्षिता, उनके माता-पिता एवं समस्त विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हर्षिता की सफलता केवल एक छात्रा की उपलब्धि नहीं, बल्कि हर मध्यम परिवार के लिए एक प्रेरणा है। सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखना और उन्हें अपनी मेहनत, लगन एवं आत्मविश्वास के बल पर साकार करना अत्यंत साहस और दृढ़ संकल्प का परिचायक है। उन्होंने कहा कि हर्षिता की सफलता क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को अपने सपनों के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।विद्यालय परिवार ने हर्षिता के उज्ज्वल चिकित्सकीय भविष्य की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह एक सफल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगी।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ