विवादित चौपाटी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी:आस्था से खिलवाड़ पर चला बुलडोजर, रानीबाग चित्रशिला धाम में विवादित चौपाटी आखिरकार सील कर दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। रानीबाग स्थित पवित्र चित्रशिला धाम, जिसे हिंदू धर्म के प्रमुख मुक्ति धामों में माना जाता है, वहां बनाई गई विवादित चौपाटी पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर दी।
स्थानीय लोगों का आरोप था कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में पवित्र स्थल के पास जमीन पर कब्जा कर चौपाटी बनाई गई, जिससे धार्मिक आस्था आहत हो रही थी।लोगों का कहना था कि जिस रास्ते से अंतिम यात्रा और पार्थिव शरीर गुजरते हैं, उसी स्थान पर चाउमीन, मोमोज और अन्य खाद्य स्टॉल चलना धार्मिक भावनाओं के विपरीत है। इसे लेकर क्षेत्र में लगातार विरोध प्रदर्शन और नाराजगी देखने को मिल रही थी।।

आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं- मुख्यमंत्री धामी
मामला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचा, जिसके बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद आज एसडीएम नैनीताल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई करते हुए विवादित चौपाटी को ध्वस्त किया गया और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया।।

प्रशासन का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।यह कार्रवाई अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय लोग इसे धार्मिक आस्था की जीत बता रहे हैं।




0 टिप्पणियाँ