हल्द्वानी, ठंडी सड़क पर तेज रफ्तार का कहर,वॉक कर रहे दंपति को बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में चल रहा उपचार...

ठंडी सड़क पर फिर बेकाबू रफ्तार, तेज रफ्तार KTM की टक्कर से दंपति घायल 

हल्द्वानी की ठंडी सड़क पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 9 बजे वॉक कर रहे एक दंपति को पीछे से आ रही तेज रफ्तार KTM बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बाइक सवार भी दुर्घटना में घायल हुआ, जिसे भी अस्पताल ले जाया गया।

यह घटना एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की जरूरत को उजागर करती है। लगातार हो रहे सड़क हादसे लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ