अनुराग अकादमी में स्कूप एंड स्प्लैश कार्यक्रम का सफल आयोजन
हल्द्वानी के नीलकंठ विहार पीली कोठी रोड स्थित अनुराग अकादमी में बच्चों के लिए स्कूप एंड स्प्लैश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने स्विमिंग पूल, रेन डांस और आइसक्रीम पार्टी का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य मनोरंजन के साथ बच्चों में आपसी समन्वय और सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना था।
ये पड़े- देवभूमि की आवाज़ को बढ़ावा,मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्साहवर्धन,अखबार में प्रकाशित खबरों की करी सराहना

अनुराग अकादमी में आयोजित स्कूप एंड स्प्लैश कार्यक्रम में बच्चे बीच थीम पर आधारित रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे। बच्चों ने अलग-अलग तरह के सनग्लासेस, कैप्स और स्विमिंग गियर पहनकर कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्विमिंग पूल में मस्ती की और रेन डांस के साथ कई मनोरंजक गतिविधियों का हिस्सा बने। साथ ही विभिन्न खेलों के जरिए बच्चों को आपसी सहयोग और समन्वय की सीख देने का प्रयास भी किया गया।।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने आइसक्रीम स्कूप का आनंद लिया और अपनी शिक्षिकाओं से इस तरह के आयोजन बार-बार करने की इच्छा भी जताई। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रकृति माथुर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और शिक्षिकाओं मधुबाला व भावना जोशी के सहयोग की सराहना की।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈

0 टिप्पणियाँ