मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक
• भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक
• 20 मई को स्कूल-कॉलेज और सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद
• प्रदेशभर में राष्ट्रीय ध्वज रहेगा आधा झुका
हल्द्वानी,उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। शासन के जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई तक प्रदेशभर में सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि स्वरूप 20 मई को उनकी अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। शासन के निर्देशों के तहत विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी शासकीय, अशासकीय और निजी शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालयों को भी बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈









0 टिप्पणियाँ