हल्द्वानी में पहली बार गूंजेगा रॉक एंड मेटल का धमाका,तक्ष बिखेरेंगे संगीत का जादू,फ्री एंट्री के साथ होगा मेगा शो

हल्द्वानी में पहली बार रॉक एंड मेटल शो

हल्द्वानी,शहर में पहली बार रॉक और मेटल म्यूजिक का जबरदस्त तड़का लगने जा रहा है। शहर में आयोजित होने वाले इस खास म्यूजिकल शो में मशहूर कलाकार रोहित एच. सिवाराम एंड फ्रेंड्स अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में तक्ष बलूटिया और ‘स्लेव्स ऑफ रॉक’ भी अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों को रोमांचित करेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम 31 मई 2026, रविवार को शाम 7 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का आयोजन हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित मेसन स्क्वायर में किया जाएगा। खास बात यह है कि इस शो में एंट्री पूरी तरह निशुल्क रखी गई है।

कई बड़े मंचों और इवेंट्स में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं तक्ष

तक्ष बलूटिया को एक शानदार ड्रमर के रूप में भी जाना जाता है। वे कई बड़े मंचों और इवेंट्स में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी जीत दर्ज कर चुके हैं। ऐसे में उनके फैंस और संगीत प्रेमियों के बीच इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।हल्द्वानी में पहली बार होने जा रहे इस रॉक और मेटल शो को लेकर संगीत प्रेमियों में उत्साह दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि यह इवेंट शहर के युवाओं के बीच कितना बड़ा आकर्षण बनता है। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ