हल्द्वानी में खुले में मीट बिक्री पर बैन,मेयर गजराज बिष्ट का सख्त आदेश,तीन दिन का अल्टीमेटम

शहर में अब कोई भी मीट-मांस विक्रेता खुले में मीट का विक्रय नहीं करेगा

➤हल्द्वानी में खुले में मीट बिक्री पर रोक
➤3 दिन में नियम लागू, वरना चालान
➤नगर निगम सख्त, मीट विक्रेताओं को चेतावनी
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में महापौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।बैठक में स्पष्ट किया गया है कि शहर में अब कोई भी मीट-मांस विक्रेता खुले में मीट का विक्रय नहीं करेगा। सभी विक्रेताओं को अपने उत्पाद को पूरी तरह ढक कर ही बिक्री करनी होगी।

नगर निगम ने इस आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए तीन दिन का समय दिया है।चेतावनी भी साफ है, यदि निर्धारित समय के बाद भी नियमों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ चालान और अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम का कहना है कि यह कदम शहर में स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ