भीमताल,प्राकृतिक आपदा से बर्बाद फसलें,किसानों के समर्थन में उतरे राकेश बृजवासी,किसानों को मुआवजे की रखी मांग

“फसलें उजड़ीं तो किसानों का सब्र भी टूटने लगा है… अब पहाड़ में आंदोलन की आहट सुनाई देने लगी है।”

हल्द्वानी: पर्वतीय क्षेत्रों में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। इस बीच समाजसेवी राकेश बृजवासी ने बीमा कंपनियों और सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

राकेश बृजवासी ने कहा कि बीमा कंपनियां किसानों से समय पर प्रीमियम तो वसूल लेती हैं, लेकिन जब प्राकृतिक आपदा आती है तो मुआवजा देने से पीछे हट जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुश्किल की इस घड़ी में कोई नेता या मंत्री किसानों का हाल जानने तक नहीं पहुंचा।

इस दौरान राकेश बृजवासी ने कहा कि अगर दो दिनों के भीतर किसानों की कोई सुध नहीं ली गई और उन्हें राहत नहीं मिली, तो क्षेत्र में बड़ा जनआक्रोश देखने को मिलेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसान अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ