वेंडी स्कूल में आयोजित हुई प्रथम पेरेंट्स-टीचर मीटिंग,मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई प्रथम पेरेंट्स-टीचर मीटिंग

हल्द्वानी, गोलापार वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज नए शैक्षिक सत्र की प्रथम पेरेंट्स-टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यालय द्वारा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा सहित विद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी बिष्ट ने बोर्ड परीक्षा में शानदार 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। छात्रा की मेहनत एवं लगन को सम्मानित करते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा उसे विशेष पुरस्कार स्वरूप साइकिल भेंट की गई। यह सम्मान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विकल बवाड़ी, प्रधानाचार्या डॉ. भावना बवाड़ी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्रदान किया गया।।

विद्यालय द्वारा शुरू की गई “90% लाओ और साइकिल पाओ” पहल की भी अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने सराहना की। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बच्चों की मेहनत और उपलब्धियों का सम्मान किया जाना चाहिए, जिससे वे भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें।इसी क्रम में विद्यालय फाइनल परीक्षा में सेक्शन वाइज प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार एवं गिफ्ट प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की उप प्रधानाचार्य विजय जोशी, कोऑर्डिनेटर मंजू थापा सहित समस्त शिक्षकगण, अभिभावक एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक डॉ विकल बवाड़ी ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का मनोबल बढ़ाना भी विद्यालय की प्राथमिकता है।। 

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ