95.6% नंबर लाकर ओंकार जोशी बने परिवार और स्कूल का गौरव
हल्द्वानी,इंस्पिरेशन स्कूल के छात्र ओंकार जोशी ने दसवीं की परीक्षा में 95.6 फीसदी अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है।ओंकार की इस बड़ी उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल है।
उनकी माता निशा जोशी, जो एक गृहिणी हैं, और पिता गिरजा शंकर जोशी, जो नैनीताल जिले में जिला सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, बेटे की सफलता पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।ओंकार की इस मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि सही दिशा और समर्पण के साथ हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
वहीं, इस उपलब्धि पर शहर के गणमान्य लोगों ने भी ओंकार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।वहीं ओंकार जोशी की इस सफलता ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है।
join our whatsapp group- click here👈Youtube Channel- click here👈facebook Page- click here👈 instagram- Click here👈
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here👈






0 टिप्पणियाँ