अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी,कुमाऊं आयुक्त और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने फूलचौड़ के पास एक दुकान में छापेमारी की।दबिश के दौरान आरोपी लोकेश कुमार टीम को देखकर दुकान की छत पर छिप गया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे छत से ही गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 118 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब और 23 पव्वे मैकडॉवेल व्हिस्की व आरएस ब्रांड की शराब बरामद की गई।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश चंद जोशी और महेश चंद्र लोहनी समेत विभाग की टीम शामिल रही।






0 टिप्पणियाँ