अधिकृत ड्राइवर के बिना बाइक किराए पर, हल्द्वानी में बढ़ती दुर्घटना की आशंका
काठगोदाम में टैक्सी स्कूटी वा रोडवेज बस में फिर बड़ा सड़क हादसा
उत्तराखंड के पर्यटन शहर हल्द्वानी, काठगोदाम और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में टैक्सी बाइक व्यवसाय को लेकर एक गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, पीली नंबर प्लेट वाली टैक्सी बाइकें बिना किसी प्रमाणित और अधिकृत ड्राइवर के सीधे पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। जबकि सरकारी नियमों के मुताबिक, ऐसे व्यावसायिक वाहनों के साथ वाहन स्वामी की ओर से अधिकृत ड्राइवर होना अनिवार्य है।
विशेष रूप से वीकेंड के दौरान काठगोदाम क्षेत्र में इन वाहनों की संख्या बढ़ जाती है और बिना पुलिस तथा आरटीओ की प्रभावी निगरानी के इन्हें पर्यटकों को सौंप दिया जाता है।।
यह लापरवाही न केवल पर्यटकों की सुरक्षा को खतरे में डाल रही है, बल्कि स्थानीय निवासियों के जीवन और संपत्ति के लिए भी जोखिम पैदा कर रही है। पहाड़ी रास्तों पर अनुभवहीन चालकों द्वारा वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।स्कूल जाने वाले बच्चों, सुबह की सैर पर निकले बुजुर्गों और आम राहगीरों के लिए यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। इस अव्यवस्था से सरकारी राजस्व को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है और साथ ही उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र की साख पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।।
बीते दिनों ये भी सामने आया था कि बिना लाइसेंस वा तीन सवारी को एक ही टैक्सी बाइक अधिक दाम में उपलब्ध हो जाती हे। अगर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, तो इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग कब इस गंभीर मुद्दे का संज्ञान लेते हैं और पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्रवाई करते हैं।








0 टिप्पणियाँ