टैक्सी चालक द्वारा छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश
नैनीताल में दिल्ली से घूमने आई एक युवती के साथ टैक्सी चालक द्वारा छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।।
प्राप्त जानकारी अनुसार युवती देर रात हल्द्वानी से टैक्सी के जरिए नैनीताल जा रही थी और टैक्सी में वह अकेली सवार थी। आरोप है कि जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर पहले टैक्सी चालक ने गाड़ी को हाईवे से हटाकर आडूखान लिंक रोड की ओर मोड़ दिया और सुनसान जगह पर रोक दिया।।
पीड़िता का आरोप है कि नशे में धुत चालक ने उसके साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर चालक ने मारपीट भी की। किसी तरह जान बचाकर युवती कार से निकलकर जंगल की ओर भाग गई और पूरी रात डर के साये में वहीं छिपकर बिताई।सुबह एक स्थानीय महिला की मदद से पीड़िता पुलिस तक पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।
मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हल्द्वानी के फतेहपुर निवासी टैक्सी चालक दीपक सिंह बोरा को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के पास से पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।








0 टिप्पणियाँ