हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात
काठगोदाम,शहर के चम्बल पुल के पास शनिवार शाम एक जिम संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि देर शाम घर लौट रहे जिम संचालक लोकेश धामी पर तीन युवकों ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनके गले में कांच की बोतल मारी और फिर गला काटने की कोशिश की।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल लोकेश धामी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे आपसी विवाद कारण हो सकता है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here








0 टिप्पणियाँ