नैनीताल, रामनगर, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भीमताल क्षेत्रों में अवैध होम स्टे पे बड़ी कार्रवाई
नैनीताल, जिले में नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे होमस्टे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।पर्यटन विकास विभाग की जांच के बाद जिले के 31 होमस्टे का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कई होमस्टे बिना पूरे दस्तावेजों के संचालित हो रहे थे, जबकि कुछ जगहों पर नियमों की अनदेखी करते हुए उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि यह कार्रवाई नैनीताल, रामनगर, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भीमताल क्षेत्रों में की गई है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि बिना पंजीकरण के होमस्टे संचालित पाए गए, तो संबंधित प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
instagram- Click here







0 टिप्पणियाँ