काठगोदाम में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,दो आरोपी गिरफ्तार

काठगोदाम में 15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

काठगोदाम, कोतवाली क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेस मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की देर शाम किशोरी घर से सामान लेने निकली थी। इसी दौरान पास में किराए पर रहने वाले दो युवकों ने उसे कथित तौर पर बहला-फुसलाकर कार में बैठा लिया। आरोप है कि दोनों युवक उसे हैड़ाखान रोड स्थित सुनसान क्षेत्र में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।घटना के बाद आरोपी किशोरी को उसके घर के पास छोड़कर चले गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर काठगोदाम थाने में मामला दर्ज कराया गया।

एसपी सिटी मनोज कात्याल ने बताया कि कार सवार दो युवक किशोरी को कार में बैठाकर हैड़ाखान रोड पर ले गए जहां जंगल किनारे दोनों ने कार में किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों युवक किशोरी को उसके घर पर छोड़ दिया।अपने साथ हुई घटना की जानकारी किशोरी ने अपने मां को बताया इसके बाद किशोरी की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ काठगोदाम थाना में मुकदमा दर्ज कराया इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। जहां दोनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेजा है।

बताया जा रहा कि दोनों आरोपी अल्मोड़ा जनपद के दनिया के रहने वाले हैं। आरोप है कि दुष्कर्म से पहले आरोपियों ने किशोरी को जबरन शराब पिलाई जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपी किशोरी के घर के पास किराए में रहते हैं।।


 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ