बड़ी खबर:हल्द्वानी में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, वार्ड-9 के पार्षद का निर्वाचन निरस्त

नामांकन प्रक्रिया के दौरान गलत शपथ पत्र दाखिल करने 

हल्द्वानी नगर निगम की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नगर निगम वार्ड नंबर-9 के पार्षद राजेंद्र जीना का निर्वाचन न्यायालय ने निरस्त कर दिया है।

नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी की अदालत ने वार्ड नंबर-9 की सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। अदालत ने यह फैसला नामांकन प्रक्रिया के दौरान गलत शपथ पत्र दाखिल करने के मामले में सुनाया है।

कोर्ट के फैसले के बाद अब वार्ड नंबर-9 में दोबारा चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। इस फैसले से नगर निगम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और स्थानीय स्तर पर इसे एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।फिलहाल सभी की नजरें अब राज्य निर्वाचन आयोग के अगले कदम पर टिकी हैं कि वार्ड नंबर-9 में उपचुनाव की प्रक्रिया कब शुरू की जाती है।।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ