प्रदेश के पांच बड़े नेता कल थामेंगे कांग्रेस का दामन
उत्तराखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रदेश के पांच बड़े नेता कल शाम कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। सभी नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं और कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात के बाद औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल होने की तैयारी है।
बताया जा रहा है कि रुद्रपुर से राजकुमार ठुकराल, सितारगंज से नारायण पाल, घनसाली से भीमलाल आर्य, भीमताल से लाखन सिंह नेगी और रुड़की से पूर्व मेयर गौरव गोयल कांग्रेस में शामिल होंगे। इन नेताओं के एक साथ कांग्रेस में जाने से उत्तराखंड की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।खासकर कुमाऊं और गढ़वाल दोनों क्षेत्रों में इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है।।
सूत्रों के मुताबिक, सभी नेता दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं और कल शाम औपचारिक ज्वाइनिंग कार्यक्रम हो सकता है।अब देखना होगा कि इन बड़े चेहरों के कांग्रेस में शामिल होने से प्रदेश की राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ता है। फिलहाल इस खबर पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।









0 टिप्पणियाँ