शक के घेरे में दर्जी, घटना के बाद से खुद भी फरार
हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों ने युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए स्थानीय एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस ने शुरुआती दौर में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।।
छात्रा इसी दर्जी से सिलाई सीखने जाती थी
जानकारी के अनुसार मुखानी क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 26 फरवरी को रोजाना की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद थाने में शिकायत दी और मोहल्ले के एक दर्जी पर अपहरण का शक जताया।परिवार ने पीलीभीत निवासी रहमत नामक एक 45 वर्षीय दर्जी पर शक जताया है। छात्रा इसी दर्जी से सिलाई सीखने जाती थी।।
परिवार का आरोप है कि उन्होंने तहरीर में नामजद शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने में लापरवाही बरती। बाद में विभिन्न सामाजिक संगठनों के दबाव के चलते पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि जिस दर्जी पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह भी घटना के दिन से ही गायब है। ऐसे में परिजनों का शक और गहरा गया है। वहीं, यह भी सामने आया है कि आरोपी का पुलिस सत्यापन न होने के कारण उसकी तलाश में दिक्कतें आ रही हैं।
फिलहाल पुलिस युवती की तलाश में जुटी है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो शायद हालात कुछ और होते।।







0 टिप्पणियाँ