हल्द्वानी,मिडिल ईस्ट तनाव के बीच हल्द्वानी में पेट्रोल पंप डीलर्स की आपात बैठक,सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला...

पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक

हल्द्वानी,मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच आज उत्तराखंड के हल्द्वानी मे पर्वतीय पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की आपात बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ऑल इण्डिया पेट्रोलियम एसोसिएशन के सचिव गोपाल कृष्ण अग्रवाल द्वारा की गई,जिसमे खाडी के हालत से पैट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पर चर्चा हुई। 

अभी तेल की कोई समस्या नहीं है आपूर्ति सुचारू चल रही है

सरकार द्वारा जारी SOP/ दिशानिर्देश के अनुसार ही बिक्री करने पर सभी की सहमति हुई और सभी सम्मानित ग्राहको/ उपभोक्ता से भी अपील है कि बोतल डिब्बे जरीकेन ड्रम या अन्य खुले बर्तन में पेट्रोल डीजल देने के लिए पम्प कर्मचारियों को बाध्य न करे और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने पर सहयोग करें। अभी तेल की कोई समस्या नहीं है आपूर्ति सुचारू चल रही है कृपया आवश्यकता अनुसार ही तेल की खरीद करे ,कुछ दिन पूर्व रामपुर रोड स्थित पेट्रोल पम्प में बोतल में तेल न देने को लेकर कर्मचारियों से मारपीट की घटना की निंदा की गई। तहरीर देने के बाद भी अभी तक मुकदमा दर्ज न होने पर चिंता व्यक्त की गई कहा गया कि पुलिस द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है।।

प्रसाशन से माँग की गई कि पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बड़ाई जाये क्योंकि शॉर्टेज की स्थिति में असामाजिक तत्व और जमाखोर व्यवस्था बिगाड़ने का काम कर सकते है। सभी तेल कंपनियों से माँग की गई कि पंपों में माँग के अनुसार सप्लाई सुचारू रखें जिस से कोई पम्प ड्राई न हो और जानता को परेशानी न हो। प्रसाशन से निवेदन है कि कंपनियों द्वारा कई दिन से अग्रिम भुगतान करने के बाद ही आपूर्ति की जा रही है अतः कोई भी सरकारी कार्यक्रम और विभागीय वाहनो पर नगद भुगतान पर ही तेल लें या उधार तेल सरकारी पम्प/ नगर निगम के पम्प से ही लें।

अभी तक सरकारी इवेंट उत्तराखंड रजत जयंती,38वे खेल सुरक्षा फ्लीट, नेता प्रतिपक्ष बिल माननीय केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम इजा – बैणी कार्यक्रम आदि कई बिलों का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है जिसमे डीलरों का लाखो रुपये का भुगतान लंबित है शीघ्र भुगतान कराया जाये क्योंकि पम्प संचालक आर्थिक तंगी से गुजर रहे है अन्य विषयों पर भी विचार किया गया।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ