हल्द्वानी,अनुराग अकादमी में 23–24 मार्च को “फन फिएस्टा”,छोटे बच्चों के लिए खास आयोजन,पूरी तरह निशुल्क

ढाई से 5 साल के बच्चों के लिए अनुराग अकादमी में निशुल्क फन फिएस्टा

हल्द्वानी के पीलीकोठी रोड स्थित नीलकंठ विहार में अनुराग अकादमी में छोटे बच्चों के लिए खास आयोजन किया जा रहा है। आगामी 23 और 24 मार्च को यहां “फन फिएस्टा” कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें ढाई से 5 साल तक के बच्चों को आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम के दौरान बच्चे अपने माता-पिता के साथ विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसमें जुंबा डांस, कलरिंग एक्टिविटी, मॉडल क्लास और कई मजेदार गेम्स आयोजित किए जाएंगे। साथ ही बच्चों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा, जहां वे यादगार तस्वीरें ले सकेंगे।।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा। बच्चे दोनों दिन या किसी एक दिन भी इसमें भाग ले सकते हैं। खास बात यह है कि यह पूरा आयोजन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को फ्लैश कार्ड और सूक्ष्म जलपान के साथ विदा किया जाएगा।।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रकृति माथुर ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से अभिभावकों और बच्चों को विद्यालय की गतिविधियों और शिक्षण पद्धति को करीब से समझने का अवसर मिलता है।विद्यालय की ओर से अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे पैम्फलेट में दिए गए नंबरों पर स्लॉट बुक कर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ