21 मार्च को बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम
हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम होने जा रहा है।केंद्र के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्य सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर हल्द्वानी पहुंचेंगे।।
इस कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां भी तेज कर दी हैं।पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी की भी उम्मीद जताई जा रही है।।
बताया जा रहा है कि इस मौके पर सरकार अपनी चार साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी और कई अहम घोषणाएं भी हो सकती हैं।फिलहाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन पूरी तरह से जुट गया है।
join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈





0 टिप्पणियाँ