इलाज के नाम पर अवैध वसूली? चंदन हॉस्पिटल की होगी जांच,7 दिनों के भीतर पीड़ित करें ये काम...

हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल पर गंभीर आरोप, DM ने बैठाई जांच

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी स्थित चंदन अस्पताल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण और कुप्रबंधन के आरोपों को गंभीरता से लिया है।

मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को सदस्य नामित किया गया है।

7 दिनों के भीतर अपना बयान जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत करें-

जिलाधिकारी ने समिति को अस्पताल में ली जा रही फीस और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।वहीं अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने इस मामले में जानकारी रखने वाले लोगों से अपील की है कि वे 7 दिनों के भीतर अपना मौखिक या लिखित बयान और यदि कोई साक्ष्य हों तो जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत करें।अब इस पूरे मामले में जांच के बाद क्या सामने आता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

 join our whatsapp group- click here👈
Youtube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
 instagram- Click here

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ