नेशनल गेम्स से पहले शहर की सड़कें होंगी चकाचक-
हल्द्वानी,नेशनल गेम्स से पहले शहर की सड़कों को चकाचक किया जाएगा। खिलाड़ियों का आवागमन वाली सड़कों पर मार्किंग, डिवाइडरों की रंगाई-पुताई कराने के साथ साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग 98.57 लाख रुपये से यह कार्य करेगा।
इन सड़कों पर रहेगा फोकस -
➤नैनीताल रोड में काठगोदाम नारीमन चौराहे से सिंधी चौराहे तक
➤रामपुर रोड में एसटीएच से सिंधी चौराहा तक
इन सड़कों पर रहेगा फोकस -
➤नैनीताल रोड में काठगोदाम नारीमन चौराहे से सिंधी चौराहे तक
➤रामपुर रोड में एसटीएच से सिंधी चौराहा तक
नेशनल गेम्स की प्रतियोगिताएं हल्द्वानी और गौलापार स्टेडियम में होंगी-
उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स 28 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रस्तावित हैं। नेशनल गेम्स की प्रतियोगिताएं हल्द्वानी और गौलापार स्टेडियम में होंगी। इसके लिए खेल विभाग और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग ने खिलाड़ियों के आवाजाही वाले रूट को चकाचक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से नैनीताल रोड, रामपुर रोड पर काम कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी हे। यह काम 25 फरवरी से पहले पूरा करा लिया जाएगा।
शहर आने वाले मेहमानों को गुड फील कराना है-
अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि हल्द्वानी जानकारी देते हुए बताया की,नेशनल गेम्स में पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा हा है। रामपुर रोड पर इंटरलॉक टाइलें भी बिछाई जाएंगी। खिलाड़ी पंतनगर एयरपोर्ट से रामपुर रोड, सिंधी चौराहा, नैनीताल रोड से नारीमन चौराहा काठगोदाम होते हुए स्टेडियम तक जाएंगे। शहर आने वाले मेहमानों को गुड फील कराना है, इसके मद्देनजर आकर्षक साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈








.jpg)

0 टिप्पणियाँ