हल्द्वानी,दूसरी वाली के चक्कर में पहली वाली को दिया तीन तलाक,जहर बता गटकी नशे को गोलियां,ऐसे खुली पोल

पत्नी से तलाक पाने को बेक़रार समी ने पहले खूब ड्रामा किया- 

➤पत्नी से तलाक पाने को खूब किया ड्रामा
जहर बता गटकी नशे को गोलियां,पत्नी और मायके वालों को डराया
अस्पताल पहुंचते ही खुली पोल
16 वर्ष पहले हुआ था निकाह
शादी के दो वर्ष बाद ही एक लड़की को लेकर भाग
पुलिस ने पकड़ा तो समी ने मांगी माफी
अपनी हरकतों से बाज नहीं आया समी
खुद को पत्रकार बता धमकाने वा मारपीट करने लगा
पत्नी घर नहीं लौटी तो दे देगा तलाक  
पत्नी को मिली खबर,समी ने किया दूसरा निकाह
 

हल्द्वानी, बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में दूसरी वाली के चक्कर में एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।  पत्नी से तलाक पाने के लिए पहले उसने जमकर ड्रामा किया। जहर बताकर नशे को गोलियां निगल कर पत्नी और मायके वालों को डराया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी पोल खुल गई।

शादी के दो वर्ष बाद एक लड़की को लेकर भाग गया-

पीड़िता के भाई की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने आरोपी समेत पांच लोगों पर मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा कर जांच शुरू कर दी है।  बनभूलपुरा पुलिस के अनुसार गौजाजाली निवासी समीर ने पुलिस मे तहरीर देते हुए बताया कि  बनभूलपुरा निवासी समी आलम से हुआ था, दोनों की दो बेटियां हैं। आरोप है कि समी शादी के दो वर्ष बाद एक लड़की को लेकर भाग गया,उसे पुलिस ने पकड़ा तो समी ने माफी मांग ली। हालांकि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। 

खुद को पत्रकार बताकर बहन को धमकाने, मारपीट करने लगा-

समी खुद को पत्रकार बताकर बहन को धमकाने, मारपीट करने लगा,6 नवंबर को समी ने बहन से मारपीट की, अगले दिन समीर बहन को लेकर घर आ गया। 8 नवंबर को समी ने उनके घर में घुस कर तोड़फोड़ कर दी। धमकाया कि अगर उसकी  इस पर वह ससुराल लौट गई। ससुराल पहुंचकर पत्नी को खबर मिली कि समी ने दूसरा निकाह कर लिया है। 

समी ने जहर बता चार गोलियां निगल लीं-

9 नवंबर को पत्नी ने इस संबंध में समी से पूछताछ कर की तो समी ने जहर बता चार गोलियां निगल लीं। जहर से डरे परिजन उसे सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल ले गए,जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया।  एसटीएच में पता लगा कि उसने जहर नहीं नशे की गोलियां खाई हैं। 10 नवंबर को समी अस्पताल से घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज नीरज भाकुनी ने बताया कि पीड़िता के भाई के तहरीर के आधार पर समी आलम, उसकी मां,बहन,भाई के खिलाफ मारपीट व तीन तलाक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 



join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ