उत्तराखंड में भू- कानून से घबराये बाहरी लोगों ने अपने आलीशान भवन किये बिकाऊ

जमीन की खरीद-फरोख्त से घबराए कई बाहरी लोगों ने अपने आलीशान भवन बिकाऊ-

अल्मोड़ा,उत्तराखंड में कड़े भू- कानून की मांग के बीच जमीन की खरीद-फरोख्त से घबराए कई बाहरी लोगों ने अपने आलीशान भवन बिकाऊ कर दिए हैं।  सोशल मीडिया पर इनका प्रचार कर लोग ग्राहक खोज रहे हैं वहीँ करोड़ों की कीमत के साथ भवनों की लोकेशन का भी प्रचार हो रहा है।

नियम विरुद्ध जमीन खरीदकर भूमि का तय मानकों पर प्रयोग नहीं करने वालों पर कार्रवाई शुरू होने से बाहरी राज्यों के खरीदारों में मचा हड़कंप -

अल्मोड़ा में बिनसर, कसारदेवी, रानीखेत, सल्ट, मानीला, द्वाराहाट, मजखाली, बबुरखोला, लमगड़ा, शीतलाखेत, जागेश्वर आदि पर्यटन स्थलों में बड़ी संख्या में मुंबई, नोएडा, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, गुजरात, राजस्थान आदि बाहरी राज्य के लोगों यहाँ कई आलीशान भवन, होटल और रिजॉर्ट बना लिए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में नियम विरुद्ध जमीन खरीदकर भूमि का तय मानकों पर प्रयोग नहीं करने वालों पर अचानक कार्रवाई शुरू होने से बाहरी राज्यों के खरीदारों में हड़कंप मच गया है। इस बीच कुछ सोशल साइट्स में बिक्री के लिए लमगड़ा और शहरफाटक में बने आलीशान भवनों की फोटो अपलोड की गई हैं। एक व्यक्ति ने उत्तराखंड होम स्टे ग्रुप में 14 नाली में बने आलीशान घर की फोटो के साथ पूरी डिटेल शेयर की है। साथ ही आसपास का विहंगम दृश्य दिखाते हुए संपत्ति की कीमत साढ़े छह करोड़ रुपये लगाई है।

उद्योगों के लिए खरीदी जमीन पर बने हैं होटल-रिजॉर्ट

अल्मोड़ा में कई उच्चाधिकारियों, उद्योगपतियों और फिल्मी हस्तियों ने बागवानी, हर्बल प्लांट, औषधीय खेती, चैरिटेबल स्कूल एवं हॉस्टल, उद्योग, कारखाने आदि के नाम पर बड़ी मात्रा में भूमि खरीद ली पर शर्तों के विपरीत भूमि पर आलीशान घर, होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे आदि बना लिए हैं।



join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel-  click here👈
facebook Page-  click here👈
LinkedIn- click here👈

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ