मासूम शिवानी की परवरिश करेगी धामी सरकार-
अल्मोड़ा,बीते दिनों सड़क बस हादसे में घायल हुई बच्ची की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी अब उत्तराखंड सरकार उठाएगी,इसको लेकर सीएम धामी ने घोषणा की है।
हमारी सरकार ने शिवानी बिटिया की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का लिया संकल्प -
अल्मोड़ा के मर्चुला में हुये दर्दनाक सड़क बस हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाली मात्र तीन वर्षीय शिवानी को लेकर उत्तराखंड सरकार ने बडा़ फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हे कि अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे से हम सभी के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है। इस कठिन समय में हमारी सरकार ने दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी बिटिया की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है, ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और माता-पिता के सपनों को साकार कर सके।

जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं-
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस दु:खद घटना में जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। एक मुख्य सेवक और परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस पीड़ा को समझ सकता हूं। हमारा कर्तव्य है कि ऐसे विपरीत समय में एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और उनके जीवन को पुनः स्थिरता देने में अपना योगदान दें।
join our whatsapp group- click here👈YouTube Channel- click here👈facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈
join our whatsapp group- click here👈
YouTube Channel- click here👈
facebook Page- click here👈
LinkedIn- click here👈



.jpg)


0 टिप्पणियाँ